फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरडी जवानों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। वर्षभर नियमित रोजगार की मांग को लेकर पीआरडी जवानों ने बृहस्पतिवार को धरना दिया। पीआरडी जवानों का कहना है कि नियमित रोजगार न मिलने से उनका समय बर्बाद हो रहा है। उन्हें आर्थिक परेशानी से जूझना पड़ रहा है। नियमित रोजगार की मांग को लेकर पीआरडी जवानों ने बाजार में धरना दिया। कहा वर्षभर में उन्हें सिर्फ तीन माह ही तहसील, पुलिस थाना और ब्लॉक कार्यालयों में तैनाती दी जाती है। नौ महीने उन्हें घर में खाली बैठना पड़ता है। बिना प्रशिक्षण प्राप्त कुछ लोगों को युवा कल्याण विभाग की ओर से पालीटेक्निक, बैंक और अन्य सरकारी कार्यालयों में तैनात किया गया है। उन्होंने सरकार से प्रशिक्षण प्राप्त पीआरडी जवानों को नियमित रोजगार देने की मांग की है। धरना देने वालों में शीशपाल सिंह गुसाईं, रोशन लाल, दिनेश लाल, प्रीतम दास व रोशनी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें