फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ेड़छाड़ के आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जाखणीधार ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रजाखेत बाजार में मीट की दुकान चलाने वाले एक दूसरे समुदाय के युवक ने एक बच्ची से छेड़छाड़ की थी। घटना की जानकारी मिलने पर आक्रोशित लोगों ने युवक की जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया था। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी और पीड़िता का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुंदरम शर्मा ने बताया कि आरोपी दानिश उर्फ सोनू (22) निवासी ग्राम स्वेरा नई बस्ती तीथापुर बिजनौर को विशेष जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पोक्सो) कुमकुम रानी की अदालत में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें