नई टिहरी। खेल विभाग के ओर से आयोजित 19 वर्षीय बालक-बालिका का 15 दिवसीय हॉकी का विशेष प्रशिक्षण का समापन हुआ। पूर्णानंद इंटर कालेज में आयोजित प्रशिक्षण का एअर फोर्स के सेवानिवृत्त अधिकारी देवेश्वर प्रसाद रतूडी ने प्रतिभागियों को किट वितरित कर समापन किया। प्रशिक्षक तरनजीत सिंह और सुनील भारद्वाज ने खिलाड़ियों को हॉकी के गुर सिखाए। जिला खेल अधिकारी कृष्ण कुमार ने कहा कि विभाग प्रतिभावान खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों में मौका देने के लिए निरंतर प्रशिक्षण गतिविधियां संचालित कर रहा है। इस मौके पर गंभीर सिंह रावत, सनंत कुमार, शिल्पा, विश्वनाथ राजपूत आदि मौजूद थे।