नई टिहरी। जिला सेवायोजन विभाग सिक्योरिटी एंड इंटेलीजेंस सविर्सेज इंडिया के सहयोग से सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन कर रहा है। यह जानकारी देते हुए सेवायोजन अधिकारी विक्रम ने बताया कि रोजगार मेला 25 अगस्त को सुबह 10 बजे से लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सेवायोजन विभाग में आयोजित रोजगार मेले में सुरक्षा कर्मी के 300 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता 10 वीं पास रखी गई है। 10वीं अनुत्तीर्ण अभ्यर्थी भी मेले में शामिल हो सकते हैं। लंबाई 168 सेमी. और आयु सीमा 20 से 35 वर्ष के बीच रखी गई है। सुरक्षा कर्मी को 10 से 12 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इच्छुक युवा तय तिथि को जिला मुख्यालय पहुंचकर रोजगार में मेले में शामिल हो सकते हैं। ब्यूरो