फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने 35 यूनिट रक्तदान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। पं. धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवियों ने एम्स के चिकित्सकों के सहयोग से महाविद्यालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया है, जिसमें छात्र-छात्राओं ने 35 यूनिट रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डा. सपना कश्यप ने किया। ऋषिकेश एम्स के चिकित्सक डा. एसके सचान के साथ छह सदस्यीय टीम ने रक्तदान शिविर संपन्न कराया। इस मौके पर आराधना सक्सेना, राजेंद्र राणा, सुरेंद्र पुंडीर, डा. साकेत मोहन भट्ट, ओमप्रकाश, अंजू, हिमांशु, रीता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें