फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 अगस्त से शुरू होगी मौखिक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की वर्ष 2017-18 की छूटी हुई विभिन्न कक्षाओं की मौखिक परीक्षा 20 अगस्त से शुरू होगी।
विवि की एमए, एमकॉम की मौखिक परीक्षा 20 अगस्त व बीकॉम तृतीय वर्ष की मौखिक परीक्षा 21 अगस्त को विवि के मुख्यालय बादशाहीथौल में संपन्न होगी। जबकि बीए, बीएससी की प्रयोगात्मक परीक्षा 21 अगस्त को संबंधित कालेज, महाविद्यालयों, संस्थाओं में संपन्न होगी। बीकॉम प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष की ग्रुप चतुर्थ प्रश्नपत्र की प्रयोगात्मक परीक्षा 21 अगस्त को चमन लाल महाविद्यालय लंढौरा रुड़की में होगी। विवि के कुलसचिव डा. दीपक भट्ट ने बताया कि मौखिक परीक्षा से वंचित जिन छात्रों ने 1500 रुपये का बैंक ड्राफ्ट आवेदन के साथ जमा नहीं करवाया है, वे निर्धारित तिथियों को संबंधित स्थानों पर दो हजार का बैंक ड्राफ्ट आवेदन पत्र के साथ संलग्न कर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें