नई टिहरी। रसोई गैस सिलिंडर का भुगतान जमा करने के लिए उपभोक्ताओं को अब गैस एजेंसी जाने की जरूरत नहीं है। घर बैठे ही उपभोक्ता अपने मोबाइल के पेटीएम और भीम एप से गैस सिलिंडर का भुगतान सीधे गैस एजेंसी के बैंक खाते में जमा कर सकते हैं। बैंक में उपभोक्ता की भुगतान की धनराशि जमा होने का मैसेज सीधे गैस एजेंसी को मिलेगा, जिसके बाद गैस एजेंसी के कर्मचारी उपभोक्ताओं को हाथ-हाथ गैस सिलिंडर उपलब्ध कराएंगे। गैस एजेंसी के प्रबंधक तोताराम भट्ट ने बताया पेटीएम और भीम एप से भुगतान करने के संबंध में उपभोक्ता गैस एजेंसी के फोन नंबर 01376-233685 या 8057912518 पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किसी भी वक्त संपर्क कर सकते हैं।