चंबा (टिहरी)। चंबा टैक्सी वेलफेयर एसोसिएशन सिद्धपीठ मां सुरकंडा की डोली यात्रा निकाली। इस दौरान एसोसिएशन ने चंबा से कद्दूखाल तक देवी भक्तों को अपने वाहनों में निशुल्क यात्रा भी कराई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज राणा ने ढ़ोल-दमाऊं के साथ यात्रा को चंबा से रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की धार्मिक यात्राएं समाज को जोड़े रखती है और आपसी भाईचारा बना रहता है। एसोसिएशन के अध्यक्ष यतेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि विश्व शांति और लोक कल्याण के लिए यह डोली यात्रा हर वर्ष निकाली जाती है। यात्रा में ज्येष्ठ प्रमुख नरेंद्र चंद रमोला, साब सिंह सजवाण, पूर्व पालिकाध्यक्ष विक्रम पंवार, अनिल बेलवाल, बलवीर पुंडीर, बलवंत चंद रमोला, राजवीर नेगी, विजेंद्र धनोला, मनोहर लाल उनियाल, गोविंद सिंह तड़ियाल, गजेंद्र मखलोगा और विजयपाल रावत आदि शामिल थे।