फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम करेंगे क्षतिग्रस्त हुए रास्तों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। ऋषिकेश-चंबा हाईवे पर ऑल वेदर परियोजना निर्माण के दौरान खाड़ी कस्बे में ग्राम पंचायत टिपली, खांकर और सुनारकोट गांव के मुख्य पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त होने से लोगों और स्कूली छात्र-छात्राओं को आवागमन करने में दिक्कतें आ रही हैं। क्षतिग्रस्त रास्तों की मरम्मत की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का एक शिष्टमंडल बृहस्पतिवार को डीएम सोनिका से मिला। उन्होंने डीएम को बताया कि ऑल वेदर परियोजना निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था ने खाड़ी से उक्त गांवों को जाने वाले मुख्य पैदल मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिए हैं। रास्तों के अभाव में लोगों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। डीएम ने एडीएम को जांच कर क्षतिग्रस्त रास्तों की मरम्मत कार्यदायी संस्था से कराने को कहा है। शिष्टमंडल में ग्राम प्रधान मकानी देवी, फूलदास, रणवीर सिंह, बचन सिंह, नरेंद्र सिंह, जसपाल सिंह, दलवीर सिंह, दिल सिंह, रूपमा देवी, रोशन लाल व जयमल सिंह शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें