फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ागणी बैंक शिफ्टिंग की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। नागणी स्थित बैंक को बीरान जगह पर शिफ्ट कराने की जांच शुरू की गई है। एसडीएम चतर सिंह चौहान ने बैंक प्रशासन से शिफ्टिंग की निविदा संबंधी पत्रावलियां तलब की हैं। नागणी बाजार में स्थित ग्रामीण बैंक शाखा को पिछले दिनों बाजार से दूर बीरान जगह पर शिफ्ट किया गया है। इस पर स्थानीय लोगों ने काफी विरोध जताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बैंक शाखा बाजार से दूर शिफ्ट किया गया है, जहां लोगों को आने-जाने में दिक्कत है। खाताधारकों के विरोध के बावजूद बैंक जबरन शिफ्ट किया गया। इससे गुस्साए कई खाताधारकों ने बैंक से अपना नाता तोड़ दिया है। बैंक अधिकारियों की हठधर्मिता से गुस्साए लोगों ने आंदोलन कर डीएम से भी शिकायत की थी। ग्रामीणों की समस्या सुनते हुए डीएम ने एसडीएम को जांच सौंपी है, जिस पर एसडीएम ने जांच शुरू की है। उन्होंने कहा कि बैंक शिफ्टिंग की निविदा फाइल तलब की गई है। जल्द ही जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें