फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक खेती को दिए कृषि यंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़(टिहरी)। कृषि विभाग ने जसपुर, धमाडी और क्यारी के फर्म मशनरी बैंक समूह को सामूहिक खेती के लिए कृषि यंत्र वितरित किए। डीएम सोनिका ने ब्लाक मुख्यालय कंडीसौड़ में समूह को पांच-पांच लाख रुपये के यंत्र देते हुए 2022 तक कृषि के माध्यम से आय दोगुनी करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की हर संभव मद्द को प्रयास कर रही है। किसानों को खाद्य, बीज, आधुनिक तकनीकी के कृषि यंत्र दे रही है। मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी ने बताया कि राज्य सरकार 80 फीसदी अनुदान पर पावर ट्रिलर, फावड़े, दराती समेत प्रत्येक समूह को यंत्र दे रही है। उन्होंने किसानों को खेती करने के कई उपाय भी बताए। डीएम ने प्रगति किसानों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए। इस मौके पर ब्लाक कृषि अधिकारी वीर सिंह नेगी, प्रधान महावीर सेनवाल, भोला दास आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें