फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल वेदर सड़क में आ रही संपतियां जल्द हटाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने ऑल वेदर सड़क निर्माण में आ रही परिसंपत्तियों के स्थानांतरण की कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों से कहा कि एनएच के चौड़ीकरण में अधिग्रहित ऐसी भूमि और भवन जिनका प्रतिकर भुगतान किया जा चुका है, उनको प्राथमिकता के आधार पर हटाने की कार्रवाई करें। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को डीएम से समन्वय स्थापित कर निर्माण कार्य में गति लाने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम सोनिका ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए अधिशासी अभियंता ऊर्जा निगम को एनएच पर आने वाले शेष 27 विद्युत पोल और जल संस्थान को हैंडपंप और अन्य पाइप लाइनों को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर एडीएम शिवचरण द्विवेदी, एसडीएम चतर सिंह चौहान, लक्ष्मीराज चौहान, ईई जल संस्थान सतीश नौटियाल, गौरव थपलियाल आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें