नई टिहरी। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला पंचायत से जिला योजना समिति को चुने जाने वाले सदस्यों की संख्या अब 18 हो गई है। अभी तक जिले में जिला पंचायत से 15 सदस्य ही डीपीसी के लिए निर्वाचित होते थे। आयोग ने तीन सदस्य बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए थे। जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने बढ़े हुए तीन सदस्यों की सूची का अंतिम प्रकाशन किया है। जिला योजना समिति के लिए जिला पंचायत प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों से चुनकर आए सदस्यों में से तीन सदस्यों को चुना जाएगा। बताया कि इसकी अलग से अधिसूचना जारी की जाएगी।