नई टिहरी। टिहरी झील में शनिवार को एकाएक बोट संचालन बंद होने पर पर्यटकों ने नाराजगी जताई। दूर-दराज क्षेत्रों से बोटिंग करने पहुंचे पर्यटक जब झील किनारे जाने लगे, तो पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक दिया। पुलिस ने पर्यटकों को बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश पर बोटों का संचालन बंद कर दिया गया है। पर्यटकों ने पुलिस से न्यायालय का आदेश दिखाने को कहा। इसी बात को लेकर पुलिस और पर्यटकों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।