चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन ने एमए द्वितीय वर्ष गणित, इतिहास और हिंदी विषयों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। विवि के कुलपति डा. यूएस रावत ने बताया कि छात्र-छात्राएं विवि की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। अन्य विषयों का परीक्षा परिणाम भी एक सप्ताह के अंतर्गत घोषित कर दिया जाएगा। कुलसचिव डा. दीपक के अनुसार अगले 20 दिन में अंक तालिकाएं संबंधित परीक्षा केंद्रों पर भेज दी जाएगी। सहायक परीक्षा नियंत्रक डा. बीएल ने बताया कि गणित, हिंदी और इतिहास विषय में 1850 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे।