नरेंद्रनगर (टिहरी)। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर आमसेरा के समीप एक ट्रक और बाइक की टक्कर होने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
बुधवार अपराह्न तीन बजे के बाइक सवार कौडियाला बडीर गांव निवासी पंकज (27) पुत्र सूरज सिंह, मनजीत (29) पुत्र धनवीर सिंह चंबा से ऋषिकेश जा रहे थे। ट्रक ऋषिकेश से चंबा की तरफ जा रहा था। आमसेरा के समीप ट्रक और बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने 108 सेवा से घायलों को श्रीदेव सुमन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। बाइक सवार ने हेलमेट पहना हुआ था। उनके हाथ-पैरों में अधिक चोटें आई है।