नई टिहरी। गोपाल गो लोक धाम से जुड़े लोगों ने गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर बाजार से जिला कार्यालय तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कलक्ट्रेट परिसर में धरना देते हुए कहा कि गो गंगा कृपाकांक्षी गोपाल मणी महाराज लंबे समय से गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देेने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने डीएम को दिए ज्ञापन में गाय को राष्ट्र माता का सम्मान देकर गो मंत्रालय बनाने, गाय के गोबर को खाद के रूप में प्रयोग करने, गोबर गैस बनाने, 10 वर्ष तक के बच्चों को भारतीय गाय का दूध उचित मूल्य पर देने, गो चरान बनाने और गो हत्या को मनुष्य हत्या के समान मानकर गाय की हत्या करने वालों को मृत्युदंड देने का प्राविधान करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में घनानंद डोभाल, देवेश्वरी डोभाल, सुबदा चौहान, शीला देवी, विमला बहुगुणा, भुवनेश्वरी देवी, सीता बसलियाल, गुड्डी गुसाईं, पार्वती पोखरियाल, रुकमणी राणा, राजेश्वरी कोठारी, मनोरमा गुसाईं, बीना चौहान आदि शामिल थे।