नई टिहरी। दर्पण समिति की ओर से केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद और आयुष मंत्रालय केंद्र सरकार के सहयोग से 21 मई से जिले के कई गांव में निशुल्क योग के गुर सिखाए जाएंगे। समिति ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूककरने और योग के महत्व को बता रही है। समिति की सचिव विभु कृष्णा ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों, ग्राम प्रधानों एवं आजीविका के कार्यकर्ताओं के सहयोग से चंबा ब्लाक के धारकोट, मजियाडी, गजाणा आदि गांव में योग सिखाया जा रहा है। योग शिक्षिका सरस्वती सकलानी ग्रामीणों को योग सिखा रही हैं।