नरेंद्रनगर। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर हिंडोलाखाल के समीप एक डंपर दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे श्रीदेव सुमन अस्पताल में भर्ती किया गया है। डंपर ऋषिकेश से रेत लेकर हिंडोलाखाल जा रहा था। सोमवार शाम चार बजे हिंडोलखाल मंदिर से ठीक पहले डंपर अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में वाहन चालक माहीर (49) पुत्र रहीम निवासी रीठा मंदिर देहरादून घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे श्रीदेव सुमन अस्पताल में भर्ती किया गया है। डंपर में चालक के अलावा अन्य कोई सवार नहीं था।