नई टिहरी। बीएसएनएल की दूर संचार सेवा उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बन गई है। रविवार को दिनभर ब्राडबैंड सेवा ठप होने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बीएसएनएल की लचर संचार सेवाओं के प्रति उपभोक्ताओं में आक्रोश है। टिहरी जिले में दूरसंचार सेवाएं पटरी पर आने का नाम नहीं ले रही है। ब्राडबैंड सेवा पिछले एक सप्ताह से बार-बार ठप हो रही है। रविवार सुबह ब्राडबैंड सेवा ठप हो गई थी, जिससे लोग दिनभर परेशान रहे। इस संबंध में बीएसएनएल के महाप्रबंधक एआर चौधरी का कहना है कि देहरादून में होने के कारण मुझे ब्राडबैंड सेवा बाधित होने की जानकारी नहीं है।