नई टिहरी। आउट सोर्सिंग कर्मचारी संघ लोनिवि की बैठक में बेलदार, हेल्पर और मेट का पांच माह से मानदेय भुगतान न होने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जयेंद्र सिंह ने पिछले छह-सात वर्षों से विभाग में संविदा और आउट सोर्सिंग से कार्यरत बेलदारों, हेल्परों और मेटों को नियमित नियुक्ति देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर 13 मई को पौड़ी में होने वाली बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सुबोध कांत को उपाध्यक्ष, सुनीता संयुक्त मंत्री, तेजपाल संगठन मंत्री, विक्रम सिंह, त्रिलोक सिंह, भगवती प्रसाद, अवतार सिंह व प्रदीप को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। बैठक में धीरजमणी नौटियाल, सोहन सिंह, खजान सिंह राणा, सुखदेव भट्ट, घेमा दास आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो