थत्यूड़/नई टिहरी। बुधवार शाम को आंधी से जौनपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत ओंतड़ का एक व्यक्ति पेड़ से टूटी टहनी की चपेट में आने से चोटिल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ में भर्ती कराया गया है। ओंतड़ गांव में जयेंद्र प्रसाद लेखवार के घर के समीप चुल्लू का पेड़ टूटने से उसकी टहनी उनके सिर पर लग गई, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। प्रधान गुरु प्रसाद गौड़ ने शासन-प्रशासन से जयेंद्र प्रसाद के उपचार के लिए सहायता देने की मांग की है। उधर, आंधी से रानीचौरी में एक होटल की टीन की छत उड़ गई। हालांकि इससे जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।