नई टिहरी। बुधवार शाम को टिहरी जिले में तेज अंधड़ चलने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तेज हवाओं से सड़क किनारे कई स्थानों पर लगे साइन बोर्ड टूट गए। नगर क्षेत्र के अधिकांश स्थानों पर बिजली गुल हो गई है। शाम साढ़े चार बजे अचानक मौसम ने करवट बदली। भिलंगना और थौलधार ब्लॉक के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तेज हवा चलने और ओलावृष्टि से फसलों को भी नुकसान हुआ। गेहूं की फसल को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है। अंधड़ चलने से सेब, नाशपाती, आडू, खुमानी और पुलम के पेड़ों से फूल झड़ गए हैं।