फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलावृष्टि से काश्तकारों के अरमानों पर फिरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली। भिलंगना ब्लॉक क्षेत्र के ऊंचाई वाले स्थानों पर ओलावृष्टि से गेहूं की फसल और फलदार पेड़ों को भारी नुकसान पहुंचा है। शनिवार शाम क्षेत्र में बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई है। विनकखाल, बूढाकेदार, बासर, गोनगढ़, आरगढ़, अपर केमर और हिंदाव पट्टी के गांवों में ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि होने से सेब, नाशपाती, आडू, पुलम और खुमानी के पेड़ों पर लगे फूल झड़कर नष्ट हो गए हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश लाल, अमनदीप भट्ट, धनपाल गुनसोला ने जिला प्रशासन से ओलावृष्टि से हुए नुकसान का सर्वे कर प्रभावित काश्तकारों को आर्थिक सहायता राशि देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें