फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण शुरू न होने पर पिपलोगी के लोगों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। रौणद रमोली पट्टी के पिपलोगी गांव के लिए स्वीकृत सड़क का निर्माण शुरू नहीं होने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। प्रधान त्रिलोक सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान दयाल सिंह बिष्ट, राय सिंह बलदेव सिंह, मुकेश सिंह, गंभीर सिंह, सोबत सिंह बिष्ट ने बताया कि वर्ष 2016 में तीन किमी सड़क निर्माण को स्वीकृति मिली थी, लेकिन विभागीय अधिकारी सड़क निर्माण शुरू न होने के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने सड़क नहीं बनने पर आंदोलन की चेतावनी दी। लोनिवि के ईई केएस नेगी ने बताया कि पिपलोगी के लिए स्वीकृत सड़क निर्माण के लिए पूर्व में जो सर्वे हुआ था, ग्रामीणों ने उसे बदलने का अनुरोध किया था। दोबारा सर्वे कर लिया गया है, जिसे शासन की स्वीकृति के लिए भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद ही कार्य शुरू किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें