नई टिहरी। जिलाधिकारी सोनिका ने किसानों की आय बढ़ाने की समीक्षा करते न्याय पंचायत स्तर पर तैनात कृषि अधिकारियों की प्रगति रिपोर्ट ठीक न होने पर कड़ी फटकार लगते हुए जल्द कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिए। कहा कि सरकार का लक्ष्य 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम सोनिका ने न्याय पंचायत डडूर में तैनात कृषि विभाग के कर्मचारी दिनेश सेमल्टी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अन्य अधिकारियों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर सीवीओ डा. पीएस रावत, कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, उद्यान अधिकारी डा. डीके तिवारी आदि मौजूद थे।