फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार के हमले में एक बालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर ब्लॉक के खोलगढ़ पल्ला गांव में गुलदार के हमले में एक बालक घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापनगर में भर्ती कराया गया है। बुधवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे रणवीर सिंह पंवार की पत्नी अपने बेटे सिद्धार्थ (9) को बाथरूम की ओर ले जा रही थी। एकाएक गुलदार ने पीछे से बालक पर हमला कर दिया। बच्चे के चिल्लाने पर परिजनों ने शोर मचाया तो गुलदार उसे घायल कर भाग निकला। बच्चे के कंधों पर गुलदार के नाखून के गहरे घाव हुए हैं। डा. अश्वनी ने बताया कि बच्चे की स्थिति खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें