चंबा (टिहरी)। राजकीय इंटर कालेज देवताधार और प्राथमिक विद्यालय पाली के छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर शिक्षा दिलाने के लिए एसएमएस इंडिया फाउंडेशन आगे आया है। एसएमएस इंडिया फाउंडेशन की ओर से राइंका देवताधार को चार और प्राथमिक विद्यालय पाली को एक कंप्यूटर सेट उपलब्ध कराया गया है। इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य किशोर कुमार भट्ट ने एसएमएस इंडिया फाउंडेशन के वीरेंद्र सिह सजवाण और कुलवीर सिंह सजवाण का आभार व्यक्त किया है।