कंडीसौड। थौलधार ब्लाक मुख्यालय के करीब एक किमी दूर पर सौणों, रिखेली के जंगल में आग लगने से वन संपदा को भारी नुकसान हुआ है। आग के कारण कई हेक्टेयर जंगल और पशु, पक्षी आग की चपेट में आ गए हैं। आग से आसपास क्षेत्रों में धुआं फैल गया, जिससे ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है। ग्रामीण तो आग लगते ही बुझाने में जुटे हुए हैं, बावजूद आग की लपटे इतनी तेज हैं कि काबू नहीं पाया गया।