फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि ने पूरी की वार्षिक परीक्षा आयोजन की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन ने 16 अप्रैल से शुरू होने वाली मुख्य परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली है। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए बुधवार को विवि के कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कुलसचिव चंद्रा ने बताया कि इस वर्ष 123 परीक्षा केंद्रों पर 54 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। छात्रों की सुविधा को देखते हुए विवि ने प्रवेशपत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए उड़नदस्तों की टीमों का गठन किया गया है। सभी केंद्रों में परीक्षा सामग्री पहुंचाई जा रही है। बैठक में सहायक कुलसचिव विमल मिश्रा, सहायक परीक्षा नियंत्रक बीएल आर्य, कुलदीप नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें