फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादशाहीथौल के समीप खाई में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। बादशाहीथौल में श्रीदेव सुमन विवि परिसर के समीप एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खाई में पड़ा मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। शव दो-तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। चेहरे पर चोट के निशान पड़े हुए हैं। पुलिस का कहना है कि मृतक ने नेपाली वेश-भूषा के जैसे वस्त्र पहने हुए हैं। शाम चार बजे बकरी चुगान को गए लोगों ने खाई में एक शव पड़ा देखा। सूचना पर थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। शव को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी भेज दिया है। थानाध्यक्ष चौहान ने बताया कि मृतक की उम्र 45 से 50 वर्ष के बीच होगी। उसके पास से कोई भी कागज नहीं मिला। पहनावे से वह नेपाली मजदूर प्रतीत हो रहा है। हो सकता है कि मजदूर शौच जाने के लिए गदेरे में गया हो और वहां खाई में गिर गया। नेपाली मजदूरों से शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें