फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक निधि से दिए 12 लाख रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। विधायक धन सिंह नेगी ने जाखणीधार ब्लॉक के चोपड़ा गांव का भ्रमण कर जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि चोपड़ा गांव कृषि और बागवानी के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर सब्जी और नकदी फसलों का अच्छा उत्पादन होता है। उन्होंने गांव में कृषि को बढ़ावा देने के लिए हौज और गूल निर्माण के लिए विधायक निधि से 12 लाख रुपये देने की घोषणा की। कहा कि सरकार ने किसानों की समस्याओं को देखते हुए चंबा में सब मंडी स्वीकृत की है। जल्द ही इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। सिंचाई की मांग पर उन्होंने गांव के लिए हौज और गूल निर्माण के लिए 12 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख बेबी असवाल, उदय रावत, अमर सिंह, गोपाल सिंह, कृपाल सिंह, धन सिंह, भीम सिंह, भगवान सिंह, बालकृष्ण भट्ट, सीताराम भट्ट, विजय हटवाल व विनोद चमोली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें