नई टिहरी। भिलंगना के दूरस्थ गांव मेड, मरवाडी, निवालगांव में मंगलवार रात को हुई ओलावृष्टि से ग्रामीणों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग है। ग्रामीण भागवत सिंह राणा ने बताया कि ओलावृष्टि से बागवानी, नगदी फसल को नुकसान पहुंचा है। फसलों के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों के सामने रोजीरोटी का संकट पैदा हो गया है। ब्यूरो