फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभाविप कार्यकर्ताओं ने फूंका सीबीएसई बोर्ड अध्यक्ष का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। सीबीएसई पेपर लीक मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बादशाहीथौल में बोर्ड के अध्यक्ष का पुतला फूंका। मंगलवार को अभाविप कार्यकर्ता बादशाहीथौल चौराहे पर एकत्रित हुए और नारेबाजी कर सीबीएसई बोर्ड की अध्यक्ष अनीता करवाल का पुतला दहन किया। अभाविप कार्यकर्ताओं ने कहा कि पेपर लीक होना छात्रों के साथ खिलवाड़ है। कहा कि बोर्ड अध्यक्ष की कार्यशैली के कारण पेपर लीक जैसी घटनाएं हो रही हैं। इसका सबसे बड़ा नुकसान छात्रों का हो रहा है। पेपर दे चुके छात्रों को दोबारा पेपर देने के लिए विवश होना पड़ रहा है। इससे बोर्ड की छवि प्रभावित हो रही है। पुतला फूंकने वालों में हिमांशु रावत, बृजेश खाती, सुशील रावत, विजय, जयेंद्र, संजय, अभिषेक नेगी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें