फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के खाते से उड़ाए 10 हजार 400 रूपये की धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। एक व्यापारी के बैंक खाते से ठग 10 हजार 400 रुपये की धनराशि उड़ा ले गया। व्यापारी को बैंक खाते से धनराशि निकालने की भनक तब लगी, जब रात 10 बजे उनके मोबाइल पर मैसेज आया। बैट गांव निवासी गोकुल चमोली का थत्यूड़ में होटल है। एसबीआई थत्यूड़ शाखा में उनका बैंक खाता है। 29 मार्च की रात को उनके मोबाइल पर खाते से 10 हजार 400 रुपये निकालने का मैसेज आया। जब वे दूसरे दिन बैंक में पूछताछ करने गए तो बैंक के शाखा प्रबंधक ने उन्हें बताया कि उनके खाते से अलीगढ़ में एटीएम से धनराशि निकाली गई। खाता धारक चमोली ने बताया कि उन्होंने किसी को एटीएम कोर्ड भी नहीं बताया। न ही उनके पास बैंक खाता की डिटेल जानने के लिए किसी का फोन आया। उन्होंने थत्यूड़ थाने में तहरीर देकर जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें