नई टिहरी। लोकपाल बिल पारित करने, लोकायुक्त कानून लागू करने, चुनाव सुधार और किसानों को कर्ज मुक्त बनाने के लिए दिल्ली में चल रहे समाज सेवी अन्ना हजारे के आंदोलन को समर्थन देने के लिए नई टिहरी सुमन पार्क में स्थानीय लोगों ने मंगलवार को धरना दिया। प्रधानमंत्री को 115 लोगों के हस्ताक्षरयुक्त पोस्ट कार्ड प्रेषित किए गए। कहा लोकायुक्त की नियुक्ति होने से भ्रष्टाचार कम होगा। यदि अन्ना हजारे की ओर से तैयार किए गए बिल में कोई कमी है, तो केंद्र सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। धरना देने वालों में सुशील बहुगुणा, मोहनी रावत, जशोदा रमोला, प्रदीप कोठारी, साब सिंह सजवाण, रामानंद भट्ट, मोहन सिंह रावत, दिनेश प्रसाद उनियाल, चंडी प्रसाद डबराल, विमल किशोर आदि शामिल थे।