चंबा। उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन की पहल पर 15 अप्रैल से हरिद्वार में होने वाली राज्य स्तरीय अंडर-19 प्रतियोगिता के लिए टिहरी जिले की टीम का चयन कर लिया है। टिहरी क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव/कोच भगत सिंह चौहान ने बताया कि 155 खिलाड़ियों ने ट्रायल में हिस्सा लिया। टीम में आशीष रावत को (कप्तान), यशपाल सेंदरी (उप कप्तान), शिव सिंह राणा, प्रियांशु पंवार, आशुतोष बहुगुणा, सूरज बहुगुणा, गौरव सिंह, चिराग राणा, मनमोहन भट्ट, सुमित मिश्रा, आशीष उनियाल, संदीप बुटोला, कृष्णा सजवाण, सचिन सजवाण, पंकज कुमार, गौरव कठैत को शामिल किया गया है। कुलदीप कुमार, अनिल राणा, शुभम डिमरी को प्रतीक्षा सूची में शामिल किया गया है। इस मौके पर टिहरी के क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष जयवीर सिंह रावत, उपाध्यक्ष टीटी राणा,, सहायक कोच सुमित रावत, अरविंद चौहान, कुलदीप बिष्ट उपस्थित रहे।