चंबा (टिहरी)। छह माह से मानदेय न मिलने पर दैनिक वेतन भोगी रोबोट मशीन के चालक ने लोनिवि कार्यालय में शनिवार को हंगामा किया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। लोनिवि चंबा में दैनिक वेतन भोगी विजय कांडपाल रोबोट मशीन आपरेट का कार्य करता है। कर्मी का आरोप है कि विभाग ने छह माह से मानदेय नहीं दिया है। उसे विभाग से बाहर निकालने की साजिश रची जा रही है। शनिवार को रोबोट मशीन को रुड़की डिवीजन भेजे जाने पर उसने हंगामा किया। लोनिवि के ईई गौरव थपलियाल ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश पर रोबोट मशीन को रुड़की डिवीजन भेजा गया है। दैनिक वेतन कर्मी के नियमितीकरण के मामले में शासनस्तर से निर्णय होना है। मशीन आपरेटर को अब तक हुए कार्य का पूरा भुगतान किया जा चुका है।