फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदोन्नति के लिए 10 वर्ष की बाध्यता समाप्त करे

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। वन बीट अधिकारी संघ ने अपनी दो सूत्री मांग को लेकर डीएफओ कार्यालय के बाहर धरना दिया है। उन्होंने कहा कि मांगों का जल्द निस्तारण नहीं होने पर फायर सीजन का विरोध कर आंदोलन तेज किया जाएगा। यहां डीएफओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वन बीट अधिकारियों ने वन दरोगा के पदों पर 33 प्रतिशत सीधी भर्ती समाप्त कर शत-प्रतिशत पदोन्नति देने और वन आरक्षी से वन दरोगा के पदों पर पदोन्नति के लिए 10 वर्ष की बाध्यता समाप्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं की तो फायर सीजन का विरोध कर वन विभाग कार्यालय में तालाबंदी कर आंदोलन तेज किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन करने वालों में संघ के अध्यक्ष अजयपाल पंवार, रामस्वरूप उनियाल, रघुवीर सिंह रावत, लक्ष्मण सिंह सजवाण, फते सिंह रावत, पवन कुमार, विनोद डोभाल, अनीता देवी और रोशनी देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें