फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने शुरू की निकाय चुनाव की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। भाजपा ने निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। उन्होंने निकाय चुनाव फतह करने के लिए प्रभारी नियुक्त किए। जिलाध्यक्ष संजय नेगी ने बताया कि नत्थी सिंह नेगी को नई टिहरी, विनोद रतूड़ी चंबा, रतन सिंह पंवार नरेंद्रनगर, अनुसूया नौटियाल मुनीकीरेती पालिका, गोपीराम चमोली नगर पंचायत, जयवीर मियां देवप्रयाग, संजय पैन्यूली कीर्तिनगर, गोविंद रावत घनसाली, विनोद बिष्ट चमियाला, देवेंद्र बेलवाल को लंबगांव का प्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने नवनियुक्त प्रभारियों को अपने-अपने निकाय क्षेत्रों में संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से विचार कर चुनाव की तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही जिलाध्यक्ष ने विक्रम कठैत, आनंद सजवाण को जिला मीडिया प्रभारी, शांति खंडूड़ी, अरविंद मखलोगा, सुनील राणा को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है, जबकि शशि ध्यानी को देवप्रयाग नगर, नरेंद्र कुंवर को कीर्तिनगर ग्रामीण का मंडलाध्यक्ष मनोनीत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें