फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षय रोगियों को प्रोटीन पाउडर बांटे

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। क्षय रोग (टीबी) एसोसिएशन ने हंस कल्चरल फाउंडेशन के सहयोग से क्षय रोग जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिला चिकित्सालय बौराड़ी में क्षय रोगियों को उपचार की जानकारी दी। बताया गया कि क्षय रोग का उपचार निशुल्क किया जा रहा है। किसी भी व्यक्ति को खांसी होने पर उन्हें अपने नजदीकि अस्पताल में चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए, जिससे समय रहते उपचार शुरू किया जा सके। इस दौरान रोगियों को प्रोटीन पाउडर के 200 पैकेट, दलिया और चने की दाल के 37-37 पैकेट वितरित किए गए। इस मौके पर सीएमएस डा. सीपी त्रिपाठी, डा. दिलीप जी सहाय, एसोसिएशन की सचिव पूनम किमोठी, सुरेंद्र थलवाल, मोहन सिंह रावत और प्रवीन सती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें