नई टिहरी। बसपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापक स्व. कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस उन्हें याद किया। उन्होंने चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कहा कि स्व. कांशीराम ने समाज के कमजोर वर्गो को राजनीतिक की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए पार्टी की स्थापना की। इस मौके पर जिला प्रभारी डा. मनीराम, सुशील पांडेय, दिनेश कोहली, सोमी लाल, गौरी शंकर, आशाराम, सुंदर लाल, उत्तम दास, श्याम लाल, मकानी देवी, सुमेगा देवी आदि मौजूद थे।