फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनोल्टी में राष्ट्रीयकृत बैंक और एटीएम खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पर्यटक स्थल धनोल्टी में राष्ट्रीयकृत बैंक और एटीएम न खोलने पर स्थानीय लोगों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। स्थानीय लोगों की ओर से इस संबंध में सीएम और डीएम को ज्ञापन भेजकर एटीएम के अभाव में पर्यटकों को होने वाली समस्याओं से अवगत कराया है। ज्ञापन में कहा गया है कि धनोल्टी में हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, लेकिन राष्ट्रीयकृत बैंक और एटीएम की सुविधा न होने से पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। एटीएम न होने के कारण पैसा निकालने के लिए पर्यटकों को चंबा या फिर मसूरी की ओर से रुख करना पड़ता है। ऐसे में उन्हें समय की बर्बादी के साथ ही आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है। ज्ञापन पर आशा देवी, जितेंद्र नेगी, कुलदीप नेगी के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें