कंडीसौड़ (टिहरी)। भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक में विधायक और सांसद निधि के कार्यों का भुगतान न होने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया गया। भाजपाइयों ने कहा कि सांसद और विधायक निधि के तहत स्वीकृत 76 कार्य दो माह पूर्व हो चुके हैं, लेकिन विकास खंड स्तर से भुगतान करने में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है। विकास विभाग की लचर कार्य प्रणाली पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। बैठक में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष सोबत सिंह पंवार, ब्लॉक प्रमुख बबीता शाह, चमन लाल शाह, रामचंद खंडूरी, केशर सिंह केमवाल, पवन रावत, सुंदर सिंह भंडारी, भगवती प्रसाद सेमवाल, प्यार चंद रमोला आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो