फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर से छात्रों में बढ़ती है सद्भावना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। एसआरटी परिसर बादशाहीथौल का सात दिवसीय एनएसएस शिविर मंगलवार से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रानीचौरी में शुरू हो गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि परिसर के प्रभारी निदेशक डा. जेडीएस नेगी ने कहा कि शिविरों में रहकर ही छात्रों में आपसी सामंजस्य, सद्भावना की भावना विकसित होती है। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी प्रो. वीणा जोशी ने बताया कि शिविर में तीन यूनिट के 150 स्वयंसेवक प्रतिभाग कर रहे हैं। इस मौके पर हाईफीड संस्था के निदेशक विजय भट्ट, सहायक कार्यक्रम अधिकारी डा. केसी पेटवाल, सुशील बहुगुणा, डा. विशाल गुलेरिया, जिला होम्योपैथिक अधिकारी डा. आरपी जोशी, सुरेंद्र सेमवाल आदि उपस्थित रहे। इधर, लंबगांव महाविद्यालय के स्वयंसेवियों ने बाजार में नशा मुक्ति जन जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर पीटीए अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, कार्यक्रम अधिकारी डा. सुनैना रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष केशव रावत, भरत राणा, लोकेश रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें