लंबगांव। वनाग्नि सुरक्षा पखवाड़े के तहत भरपूरिया गांव में वन सुरक्षा गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें ग्रामीणों से जंगलों को आग से बचाने में सहयोग की अपील की गई। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी लक्की शाह, प्रधान धनपति पंवार, वन दरोगा सचिदानंद, मूर्तिराम उनियाल, वीरेंद्र सिंह, सुभाष सिंह, हरिभजन सिंह, गजेंद्र सिंह, अतोल सिंह, पिरेंद्र सिंह, गीता देवी, मंजू देवी, जमुना देवी, सुभाष सिंह आदि मौजूद थे।