फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक चौराह पर नेकी का घर लगाएगी नगर पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। गरीब और असहाय लोगों की मदद के लिए पालिका ने नेकी का घर बनाया है। शहरभर के लोग अपने अनुपयोगी और पुराने वस्त्रों को इस घर में रख सकते हैं।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं और अधिशासी अधिकारी राजेंद्र सजवाण ने बताया कि पालिका क्षेत्र के मुख्य चौराहों पर एक-एक नेकी का घर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि करीब 15 नेकी के घर बनाने को दिए हैं, जिनमें से एक बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही इसका शुभारंभ किया जाएगा। दूसरी ओर, नगरभर में पिछले कई समय से चल रहा सफाई अभियान मंगलवार को विधि बिहार क्षेत्र में संचालित किया गया। पालिकाध्यक्ष और ईओ सजवाण ने बताया कि शहर की अधिकांश दीवारों और चौराहे पर रंग-रोगन कार्य संपन्न हो गया है। कहा कि नौ फरवरी से एक माह के लिए हिंदी फिल्म की शूटिंग भी पालिका क्षेत्र में शुरू हो रही है, जिसके लिए पालिका ने विशेष स्वच्छता अभियान चलाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें