नरेंद्रनगर। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर सुबह 7.30 बजे बेमुंडा के समीप एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे चालक राम बहादुर पुत्र जस बहादुर निवासी साहिया चकराता ट्रक के अंदर ही फंस गया था। अग्निशमक विभाग के एफएसओ उमा प्रकाश कांति के नेतृत्व में टीम ने उसे किसी तरह बाहर निकाला। उसके दोनों पैरों में चोटें आई हैं। उसे श्रीदेव सुमन चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। क्लीनर प्रवीण सुरक्षित है। वहीं नीर-धारकोट मोटर मार्ग पर काम करते वक्त नेपाल निवासी मजदूर दीपक (22) पुत्र गगन बहादुर के ऊपर सटरिंग गिरने से वह घायल हो गया, उसे संयुक्त अस्पताल में भर्ती किया गया है।