फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौराड़ी में छह खाद्य पदार्थों के भरे सैंपल, 14 दुकानदारों को जारी किए नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बौराड़ी में दुकानों का सघन निरीक्षण करते हुए छह खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे। खाद्य पदार्थ मानकों के अनुसार न मिलने पर विभाग की ओर से संबंधित दस दुकानदारों, खाद्य सामग्री बनाने वाली कंपनियों और निर्माताओं को नोटिस जारी किए हैं। साथ ही विभाग ने कोर्ट कंपाउंड के चार रेस्तराओं को भी निरीक्षण कर वहां साफ-सफाई न होने पर उन्हें नोटिस दिए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शारदा शर्मा ने बौराड़ी की दुकानों से सरसों के तेल, मसाले और नूडल्स के दो-दो सैंपल लिए। खाद्य पदार्थ मानकों के अनुसार न होने पर दस दुकानदारों और कंपनियों को नोटिस दिए हैं। बताया कि 10 दुकानदारों के पास खाद्य सुरक्षा बिक्री का लाइसेंस नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें