फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपनल कर्मी आठ और जनवरी को करेंगे कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। मानदेय वृद्धि, सामान कार्य के बदले सामान वेतन देने और निर्धारित समय पर मानदेय देने की मांग को लेकर उपनल कर्मचारी आठ और नौ जनवरी को कार्य बहिष्कार करेंगे। शुक्रवार को उपनल जिला कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। लंबित मांगों को लेकर उपनल कर्मियों ने आठ जनवरी को जिला मुख्यालय में महारैली आयोजित करेंगे। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। सरकार पर उपनल कर्मियों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनिल असवाल, मनवीर सिंह तडियाल, धर्म सिंह रावत, अरविंद नेगी, विजय लाल ममर्गाइं व राकेश बहुगुणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें